कैलाश बोले HM अमित शाह के कुशल नेतृत्व में जल्दी नक्सलियों…

कैलाश बोले HM अमित शाह के कुशल नेतृत्व में जल्दी नक्सलियों से मुक्ति पाएगा देश: राकेश शर्मा 

राकेश शर्मा (स्वतंत्र लेखक)राकेश शर्मा

देश में नक्सलवाद को खत्म करने के लिए देश के गृहमंत्री अमित शाह ने बीड़ा उठाया है।लगातार मॉनिटरिंग और अधिकारियों के साथ बैठक कर नक्सलवादियों के खिलाफ एक सशक्त रणनीति देश के गृहमंत्री अमित शाह ने तैयार की है जिसके परिणाम सामने दिखाई देने लगे हैं।बड़े-बड़े नक्सली कमांडर जो देश में नक्सलवाद को बढ़ावा देने के लिए रणनीति बनाते थे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हुई है और उन्हें ढेर किया गया है। इतनी भारी संख्या में अभी तक नक्सलियों का सफाया कभी नहीं हुआ जिन नक्सली कमांडरों का सिर्फ नाम सुनाई देता था अब उनके खिलाफ कार्रवाई हुई है।सीपीआई,माओवादी प्रतिबंधित संगठन के कई इनामी नक्सली पिछले दिनों मुठभेड़ में मारे गए जो कई बड़ी घटनाओं में शामिल थे।सुकमा जिले के कुकरनाथ थाना अंतर्गत क्षेत्र में 5 लाख का इनामी माओवादी अपनी महिला सहयोगी के साथ मुठभेड़ में अभी चंद दिन पूर्व मारा गया। सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता नक्सली अभियान में मिली जिसमें छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ इलाके में माओवादियों के सबसे बड़े कमांडर दुर्दांत नक्सली सरगना केशव राव उर्फ राजू सहित उसके 27 माओवादी सहयोगियों को मार गिराया गयाजिससे नक्सलियों की कमर टूट गई।बसपराव राजू का मर जाना माओवादी संगठन पर एक बड़ी चोट है साथ ही सुरक्षा बल के लिए एक बहुत महत्वपूर्ण सफलता है। छत्तीसगढ़ एवं आंध्र प्रदेश में लगातार सुरक्षा बल माओवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं और इन कार्रवाइयों से नक्सली आंदोलन को बड़ा नुकसान हुआ है। नक्सली अब सरकार से बात करने की बात कर रहे हैं। पूर्व में भी इसी तरह से सरकार से शांति वार्ता की आड़ में अपने संगठन को नक्सलियों ने मजबूत किया था। वही पैंतरा अब फिर वह अपनाना चाह रहे हैं क्योंकि नक्सलियों की मंशा कभी भी हथियार डालने की नहीं रही है।सरकार ने नक्सलियों को कई बार हथियार डालने के लिए कहा और मुख्य धारा में शामिल होने के लिए कहा पर अभी तक कुछ नक्सलियों ने ही हथियार डाले हैं। अब यह देखना है कि बसव राज राजू के मारे जाने के बाद उसका स्थान कौन लेता है।सरकार नक्सलियों के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठा रही है। साथ ही विकास के काम उन स्थानों में भारी मात्रा में चल रहे हैं जो दुर्गम स्थान माने जाते थे।सड़क, स्कूल, अस्पताल सहित सभी जरूरी संसाधन सरकार उन्हें स्थान पर उपलब्ध करा रही है।नक्सलवादियों के खिलाफ सरकार उन स्थानों पर कार्रवाई कर रही है जो दुर्दांत माने जाते थे ,वहां पर जाकर उनके कई भूमिगत छुपने के स्थानो को सरकार ने नष्ट किया साथ ही दुर्गम पहाड़ियों की गुफाओं में नक्सलीयो के छुपने के स्थान पर भी कार्रवाई की है।एक साथ भारी मात्रा में सुरक्षाबलों ने इनके दुर्गम छुपने के स्थान पर चारों तरफ से घेरकर कार्यवाही की है जिससे नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लगातार इन कार्रवाइयों पर नजर रखे हुए हैं।साथ ही सुरक्षा बल के प्रमुखों के साथ रणनीति बनाकर नक्सलवाद को देश से खत्म करने के लिए सख्त कार्रवाई करवा रहे हैं।जल्दी ही लाल आतंकवाद से देश मुक्त होगा अमित शाह के कुशल नेतृत्व में।

Note : लेखक के ये निजी विचार हैं

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।