बड़ी खबर केसरिया खबर@sms 18/अक्टूबर/2019 पिपरिया-होशंगाबाद
आलोक हरदेनिया की खबर
तेज रफ्तार डंपर ने ली मासूम स्कूली छात्रा और पिता की जान …..
पिपरिया – नगर के सेंट जोसेफ स्कूल के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने दो स्कूली बच्चो को जोरदार टक्कर मार दी। एक्सीडेंट पिपरिया पचमढ़ी स्टेट हाइवे पर सेंट जोसेफ स्कूल के पास का है। स्कूली बच्चे छुट्टी होने के बाद बाइक पर सवार होकर अपने पिता के साथ घर जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित डंफर क्रमांक MH40Y 1570 ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में तीसरी क्लास की छात्रा कु, सजल चौधरी पिता जोगेंद्र की मौके पर मौत हो गई। वहीं छात्र देवांश चौधरी पिता हरीश चौधरी गंभीर रूप से घायल है। घटना का पता चलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। देवांश और उसके चाचा जोगेंद्र को तत्काल सरकारी अस्पताल में ले जाया गया हैं। यह परिवार सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी का है।
बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के दौड़ते स्कूली वाहन परिवहन विभाग पर लापरवाही के आरोप….
नगर के कई प्रायवेट स्कूलों में बच्चो को स्कूल लाने ले जाने के काम में लगे बहुत से वाहनों के जरूरी कागज, बीमा ,frist aid बॉक्स ,गाड़ियों में मौजूद नही है। वाहनों में चाहे वह बस, ऑटो , वेन हो क्षमता से अधिक बच्चो को बैठाकर परिवहन होता है। इसके बाद भी जिम्मेदारी के नाम पर चाहे पुलिस हो , स्थानीय प्रशासन , या फिर स्कूल प्रशासन सभी लोग अपना पल्ला झाड़ते हुए साफ देखे जा सकते है।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
