अजब कांग्रेस गजब कांग्रेस!


जब भाई ने घेरा भाई का घर… बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

22/अक्टूबर/2019 भोपाल मप्र
कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने किया बड़े भाई दिग्विजय सिंह के घर का घेराव….

भाजपा ने कहा मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार और कांग्रेस को विपक्ष की जरूरत नहीं इनके लिए कांग्रेसी ही काफी हैं!

दरअसल भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के घर के बाहर उस वक्त अजीब स्थिति बन गई जब उनके ही छोटे भाई और मध्य प्रदेश की चाचौड़ा विधानसभा से कांग्रेस विधायक पूर्व मंत्री लक्ष्मण सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ दिग्विजय सिंह के बंगले के बाहर धरने पर बैठ गए।

लंबे समय से लक्ष्मण सिंह चाचौड़ा को जिला बनाने की मांग कर रहे हैं जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया, मामले की जानकारी लगते ही पूर्व सीएम वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह लक्ष्मण सिंह और अन्य कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे उनकी बात सुन उनको आश्वस्त किया जिसके बाद धरना खत्म हो गया ।

लेकिन खत्म नहीं हुए लक्ष्मण सिंह के तीखे तेवर , दरअसल पिछले कुछ समय से लक्ष्मण सिंह अपने बयान और ट्वीट्स के जरिए अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। जिसमें राजनीतिक विशेषज्ञों को विरोधाभास और बगावत भी नजर आती है!

लक्ष्मण सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा दिग्विजय सिंह जी को चाचौड़ा ने सब कुछ दिया लेकिन लंबे वक्त से वे चाचौड़ा नहीं गए। इस पूरे मामले पर भारतीय जनता पार्टी ने चुटकी ली और कहा है कि मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार और कांग्रेस पार्टी को विपक्ष की जरूरत ही नहीं है, क्योंकि विपक्ष का काम तो उन्हीं की पार्टी के लोग ही कर देते हैं।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।