बड़ी खबर केसरिया खबर@sms गुरुवार-07/नवंबर/2019 दतिया मप्र
दतिया कांग्रेस विधायक पति और SDM विवाद पर दर्ज हुई FIR !
SDM से अभद्रता का वीडियो भी हुआ वायरल….
मप्र में सत्ताधारी कांग्रेस और प्रशासनिक अधिकारियों के टकराव के बीच वायरल वीडियो से राजनीति का चेहरा एक बार फिर सामने आगया है।तो वहीं एसडीएम के समर्थन में प्रशानिक अधिकारी और कर्मचारियों ने कलेक्टर को कार्यवाही करने हेतु ज्ञापन सौंपा है।
दतिया मप्र – निशांत तिवारी….
दतिया एसडीएम से दुर्व्यवहार मामले में सत्ताधारी कांग्रेस की भांडेर विधायक रक्षा सिरोनिया के पति काँग्रेस नेता संतराम सिरोनिया एवं अन्य पर विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज हो गयी है….
सत्ता पक्ष V/S प्रशासनिक अधिकारी तकरार हुई तेज़… जिसके चलते जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी लामबंद हो गए हैं।
दतिया एसडीएम जेपी गुप्ता के समर्थन में जिले के कलेक्टर बीएस.जामोद को ज्ञापन भी दिया गया है।
गौरतलब है कि कांग्रेस नेता संतराम सिरोनिया बुधवार की शाम दतिया एसडीएम जेपी गुप्ता के चेंबर में पहुंचे थे और गिट्टी से भरा हुए ट्रैक्टर को छुड़वाने की बात करने पहुंचे थे।
ट्रेक्टर-ट्राली को छोड़ने की बात और रॉयल्टी होने का हवाला दिया गया जिस पर एसडीएम का तर्क था कि रॉयल्टी वाहन में मौजूद खनिज के मुकाबले कम की है जो कि जांच उपरांत कार्यवाही का विषय है !
सरल शब्दों में ट्रेक्टर-ट्रॉली में मौजूद खनिज की संख्या/वजन जो कि घन मीटर में होती है जो कि प्राथमिक दृष्टया प्रशासन के द्वारा कम पायी गयी थी।
एवं वार्तालाप का एसडीएम द्वारा वीडियो बनाये से नाराज कांग्रेसी नेता ने SDM का मोबाइल छीन लिया और वहां मौजूद नेता समर्थकों ने एसडीएम पर भाजपा नेताओं के इशारे पर काम करने तथा ट्रैक्टर चालक से ₹10000 की मांग करने के आरोप भी लगाए साथ ही एसडीएम से अभद्रता करने की नाकाम कोशिश भी की ,जो कि वायरल वीडियो में साफ नजर आरही है।
सूत्रों से ज्ञात हुआ है एसडीएम के मोबाइल में मौजूद घटनाक्रम का वीडियो डिलीट करदिया गया था और उक्त वायरल वीडियो किसी अन्य के मोबाइल का है जिसके वायरल होने से सारा मामला खुलकर सामने आगया है।
इस पूरे मामले के सामने आने के बाद से कांग्रेस पार्टी की दतिया समेत प्रदेश भर में छवि खराब हो रही है।
दरअसल हाल ही में दतिया कांग्रेस नेता झा पर उन्ही की पार्टी की नेत्री द्वारा शोषण और धोखाधड़ी के आरोपों पर हुई FIR का मामला शांत भी नही हुआ था, जिसके बाद पूर्व विधायक और दतिया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र भारती के नेतृत्व में जिला प्रशासन के घेराव का मामला सामने आया था।
और अब कांग्रेस की महिला विधायक के पति और उनके समर्थकों द्वारा SDM के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल हो गया है।
कांग्रेस की लगातार किरकिरी दतिया में होती देखी जा रही है!
अब देखना होगा कि सत्तापक्ष भांडेर विधायक पति मामले में क्या कदम उठाती है।
एसडीएम के समर्थन में प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। जिस पर सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी एवं प्रशानिक अधिकारियों में टकराव की स्थिति देखी जा रही है।
आरोपी विधायक पति एवं उनके समर्थकों पर बडोनी पुलिस ने अपराध कायमी करली है।
केसरिया न्यूज़ के लिए दतिया से विशेष संवाददाता निशांत तिवारी की खबर…..
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
