साहू समाज के चुनाव संपन्न…चुनाव प्रक्रिया में हेराफेरी के लगे आरोप….

केसरिया ब्रेकिंग न्यूज़ भोपाल@sms

रविवार 16/नवंबर/2019

केसरिया exclusive

आज देर शाम भोपाल में माँ कर्मा देवी साहू समाज भवन में सम्पन्न हुए साहू समाज के अध्यक्ष पद के चुनाव में हेरा फेरी की शिकायत सामने आई है ।

आज सम्पन्न हुए चुनाव में रविन्द्र साहू (झूमर वाले) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कालू राम साहू (संजय स्वीट्स) से सिर्फ 1 वोट से चुनाव जीते हैं।

इस चुनाव प्रक्रिया में 17 मत पत्र निरस्त किये गए जो कि (बताया गया है) कालूराम साहू को मिले थे। इसमे 16 मत पत्र ये बोलकर निरस्त किये गए कि इनमें अलग सील लगी है जबकि इन मत पैरों पर चुनाव अधिकारी के हस्ताक्षर थे।

इन 16 मत पत्रों के निरस्त होने के चलते दोनो प्रत्याशी बराबरी पर आगये फिर 1 मत पत्र ये बोलकर निरस्त किया गया कि इसपर चुनाव अधिकारी के हस्ताक्षर नही है।
इस घटनाक्रम के कारण कालूराम साहू (संजय स्वीट्स) ये चुनाव 1 वोट से हार गए।

वहीं 1 वोट से हारे कालूराम साहू ने आरोप लगाया है कि मतगणना में निर्वाचन अधिकारीयों ने गलत तरीके से रविन्द्र साहू को जिताने में मदद की है।हमारे पास जायज़ कारण हैं और इस चुनाव में हुई हेराफेरी की हम उचित फोरम में शिकायत करेंगे और इस चुनाव को निरस्त कराकर पुनः चुनाव करवाने की कानूनी प्रक्रिया का सहारा लेंगे।

उन्होंने केसरिया न्यूज़ को बताया कि इस सामाजिक संस्था के चुनाव में राजनीतिक दखल जानबूझकर दिया गया है जो कि पूर्णतः निन्दनीय है।
और समाज इसे बिल्कुल बर्दाश्त नही करेगा। हम न्यायालय की शरण लेंगे। जब केसरिया न्यूज़ ने पूरे मामले पर साहू समाज की चुनावी प्रक्रिया को पूरा कराने वाले चुनाव अधिकारियों से फोन पर बात करने की कोशिश की तो वो तकनीकी कारणों से पूरी नही हो सकी है।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।