क्या यह सरकार इनके प्राण लेकर मानेगी-पूर्व मुख्यमंत्री!

क्या यह सरकार इनके प्राण लेकर मानेगी – पूर्व मुख्यमंत्री!

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

03/जनवरी/2020

भोपाल मप्र शैलेंद्र मिश्रा शैली

अब अतिथि विद्वानो के लिये पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और दिग्विजय सिंह ने भी किये ट्वीट…

भोपाल – राजधानी भोपाल के शाहजानी पार्क में नियमितीकरण की मांग को लेकर पिछले 25 दिनों से धरने पर डटे अतिथि विद्वानो के समर्थन में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह औए पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने ट्वीट किए हैं।

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए दिवंगत अतिथि विद्वान डॉ.समी खरे के देहांत पर दुख जताया है। और लिखा है कि मध्यप्रदेश शासन को समस्या का हल ढूढना चाहिए ।

MP मांगे जबाव…शिवराज सिंह!

तो दूसरी और मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीखा ट्वीट करते हुए लिखा है कि सरकार अतिथि विद्वानो के साथ छल कर रही है। एक के बाद एक अपना वचन तोड़ रही है। क्या यह सरकार इनके प्राण लेकर मानेगी? #MP_मांगे_जबाव (ये ट्विटर पर ट्रेंड भी कर रहा है)।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।