जनता को 2 घंटे की राहत देगा प्रशासन!

जनता को 2 घंटे की राहत देगा जिला प्रशासन ….लॉक डाउन के बीच

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

होशंगाबाद से आलोक हरदेनिया की खबर

23 मार्च 2020

पिपरिया – कोरोना वायरस से बचाव को लेकर प्रशासन ने जिले में धारा 144 लागू कर रखी । इसी बीच नागरिकों को रोज उपयोग में आने वाली आवश्यक वस्तुओं के लिए प्रशासन लॉक डाउन में 2 घंटे की ढील देने पर विचार कर रही है। आज स्थानीय रेस्ट हाउस में विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने प्रशासनिक अधिकारियों की एक बैठक ली जिसमे खाने – पीने के उपयोग में आने वाली जरूरी वस्तुओं की दुकान सुबह 7 बजे से 9 बजे तक खोलने का निर्णय लिया है। वही आगामी गेहूं की कटाई का सीजन देखते हुए किसानों की सहूलियत के लिए हार्वेस्टर, , थ्रेसर की रेपयरिंग में उपयोग आने वाली ऑटो पार्ट्स की दुकानों को भी सुबह 7 से 9 बजे तक खोलने की मंजूरी देने जा रही है।

ये दुकाने खुलेंगी सुबह 7 से बजे तक…

किराना, फल, दूध, सब्जी,आटा चक्की , ऑटो पार्ट्स वाले दुकानदार 2 घंटे सुबह ग्राहकों को सामान का विक्रय कर सकेंगे । साथ ही इन्हें अपनी दुकान के बाहर हाथ धोने की और सेनिटाइजर की व्यवस्था रखते साफ सफाई का ख्याल रखना होगा ।

केसरिया news से exclusive बातचीत करते हुए विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने कहा कि आज में विधायक दल की बैठक में शामिल होने जा रहा हूं । उसके बाद में भोपाल में वरिष्ठ नेताओं से पिपरिया विधानसभा के गरीब परिवारों के लोगो 2 माह का मुफ्त राशन मिले इस बात को लेकर चर्चा करूँगा । जिससे गरीब मजदूर वर्ग के लोगो को राहत मिल सके।

एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी ने केसरिया news से खास बातचीत करते हुए बताया कि प्रशासन उन लोगो का भी ध्यान रख रहा है । जो लोग घर से दूर है । और उनके खाने पीने का यहाँ इंतजाम नगरपालिका , स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा करवाया जा रहा है। एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी ने कहा कि आम जनता को यह समझना होगा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रशासन ने ये लॉक डाउन आपकी स्वास्थ्य को लेकर किया जा रहा जिसमे जनता का सहयोग बहुत जरूरी है। स्थानीय रेस्ट हाउस की बैठक में विधायक ठाकुरदास नागवंशी , एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी, एसडीओपी शिवेंदु जोशी, तहसीलदार राजेश बोरासी, बीएमओ ए, के,अग्रवाल, नायब तहसीलदार मृगेंद्र सिंह,वरिष्ठ पत्रकार,एवं नपा अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।