#Lockdown के दौरान मित्रता परिवार की सराहनीय पहल…..

लॉक डाउन के दौरान मित्रता परिवार की सराहनीय पहल…

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
29/मार्च/2020

पिपरिया होशंगाबाद से आलोक हरदेनिया….

पिपरिया – लॉक डाउन के बीच नगर वासियों को मित्रता परिवार द्वारा आपातकालीन दवाओं की घर पहुँच सेवा प्रदान की जा रही है।
जिसमें व्यक्ति के द्वारा मैसेज ,काल या व्हाटसप के माध्यम से दवाओं के नाम व मात्रा बस देनी है और हम (मित्रता परिवार) आपको थोक दाम में घर बैठे दवा पहुंचा देंगे ।

लॉकडाउन में हमको घर पर रहने के लिए कहा गया है एवं प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए सभी लोग घरों में ही रहें ।
मित्रता परिवार के सदस्यों द्वारा आपकी दवा आपके घर पहुँचा कर घर पर ही पैसे ले लिए जाएंगे एवं कोशिश रहेगी की लेन देन डिजिटल हो।
यह कार्य आपकी सेवा व सुविधा के लिए है…यह कार्य किसी लाभ कमाने या मान,सम्मान पाने के उद्देश्य से नहीं किया जा रहा हैं ।
इसका उद्देश्य सिर्फ मानवीय दृष्टिकोण से सहयोग के लिए मात्र किया जा रहा है।

इन नाम-नंबर्स पर मैसेज,काल या व्हाट्सएप कर घर बैठे दवाई प्राप्त कर सकते है।
1.प्रकाश शिंदे 9893807401
2.इरफान खान9826310118
3.उदय राजपूत 9406940392
4 .मनोज सिलावट 8109837774
5.संतोष पटेल 9926327100
6.शेख रियाज 9893132963
7.ललित वर्मा 9425040623
8.सुधीर माहेश्वरी 9425409179
9.दीपक चौरसिया 9425024501
10.राजेश बैरागी7694997553
11.योगेश वरनदानी 9893048285 12.अरूणपातुलकर9425409166

फ्री मास्क भी बाट रहे समाजसेवी….

समाजसेवी महिला मास्क तैयार करते हुए

कोरोना जैसी महामारी से बचाव के लिए इस समय मास्क की डिमांड एकदम से बढ़ गई है और नगर की मेडिकल दुकानों पर मास्क उपलब्ध नही होने के कारण समाजसेवी लोग घर पर ही दिन रात मास्क तैयार कर जरूरतमंद लोगो को वितरित कर रहे हैं।
फ्री में मास्क बाटने वाले लोगों का कहना है, जब आज देश पर इतनी बड़ी विपत्ति है। तो हम देश के अपने लोगों को इस परेशानी से बचाने की खातिर यह मास्क तो बाट ही सकते हैं।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।