Lockdown2 , 20 अप्रैल के बाद केंद्र की गाइड लाइन पर शुरू होंगी औद्योगिक गतिविधियां, इन खास नियमों का करना होगा पालन
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
18-19/अप्रैल/2020
केसरिया डेस्क
भोपाल मप्र—- कोरोना (Corona,covid19) आपदा के बीच अब प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियां एक बार फिर शुरू की जा रही हैं।
मिली जानकारी अनुसार केंद्रीय गाइडलाइन का पालन करते हुए 20 अप्रैल के बाद औद्योगिक इकाइयों को शुरू करने की अनुमति दी जाएगी।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस सिलसिले में शनिवार को प्रमुख उद्योगपतियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के जरिए चर्चा की है।
इस दौरान सीएम ने उद्योगपतियों से उनके सुझाव लिए और अपनी बात उनके सामने रखी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के उद्योगों के प्रतिनिधियों से कहा है कि आपके सहयोग से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को फिर से खड़ा करेंगे ,केंद्र द्वारा जारी गाइड लाइन का सख्ती से पालन करते हुए उसमें दिए गए उद्योगों को 20 अप्रैल से शुरू किया जा सकेगा।
साथ ही उन्होंने कहा है कि इस बात का पूरा ध्यान रखा जाए कि संक्रमित क्षेत्रों से कोई भी मजदूर काम पर न आए। कार्य क्षेत्रों पर मास्क, सेनेटाईजर सभी सुरक्षात्मक उपयों का उपयोग सख्ती से किया जाए।
बैठक में यह भी तय किया गया कि जिन उद्योगों को शुरू करने की अनुमति दी जा रही है वह कर्मचारियों से 8 के बजाय 12 घंटे काम कराने की अनुमति ले सकेंगे, लेकिन इसके बदले में उन्हें कर्मचारियों को ओवरटाइम/अतिरिक्त कार्य का पैसा देना होगा।
अतिरिक्त कार्य का देना होगा पैसा….
बैठक में तय किया गया मजदूरों की कमी को देखते हुए यदि कोई उद्योग 8 घंटे की जगह पर 12 घंटे की शिफ्ट करना चाहता है, तो उसे अनुमति दे दी जाएगी, लेकिन उन्हें उसी समय के हिसाब से मजदूरों को बढ़ी हुई राशि भी देनी होगी। साथ ही 5 के स्थान पर 6 दिन कार्य की भी अनुमति दे दी जाएगी। उद्योग लाइसेंस के नवीनीकरण को भी 01/अप्रैल/2020 से एक वर्ष के लिए रिन्यू कर लिया जाएगा।

मौजूदा हालात…..
लॉकडाउन के दौरान प्रदेश में 112 बड़े तथा 1200 एम.एस.एम.ई. (MSME) उद्योग संचालित थे, जो दवा कंपनियों, खाद्यान्न सामग्री तथा आवश्यक वस्तुओं से संबंधित थे। अब 20 अप्रैल से केंद्र की गाइड लाइन के अनुसार प्रदेश के कुल 360 बड़े उद्योगों में से लगभग 200 उद्योग शुरू किए जा सकेंगे तथा 12 हजार MSME उद्योगों में से लगभग 6 हजार उद्योग शुरू किए जा सकेंगे।
एसईजेड, निर्यात उद्योग, औद्योगिक क्षेत्र के उद्योग, ग्रामीण क्षेत्र के उद्योग सहित महत्वपूर्ण अतिआवश्यक सेवाओं की यूनिटों को भी शुरू किया जा सकेगा।
उद्योगों में 40 से 50 प्रतिशत मजूदर से ज्यादा नहीं हो सकेंगे, कर्मचारियों की फैक्ट्री में ही रूकने की व्यवस्था की जाएगी। उन्हें लाने वाली बसों में 30 से 40 प्रतिशत क्षमता का ही उपयोग किया जा सकेगा।
इन बातों का रखा जाएगा विशेष ध्यान…..
कोरोना संक्रमित क्षेत्रों में न तो कोई उद्योग शुरू होगा और न ही कोई मजूदर वहां से आएगा या जाएगा।
सर्दी, जुकाम, 55 साल से अधिक के डायबटीज, बीपी.मरीज , छोटे बच्चों वाली महिलाएं काम पर नहीं आसकेंगी। परिसर में साबुन, सेनेटाईजर, मास्क, ग्लब्स, थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जाएगी।
मजदूरों की दूरी 8 से 10 फीट होगी।
यूनिट को खुलने, बंद होने तथा दोपहर में लंच टाइम के समय सेनेटाईज किया जाएगा।
देश में कोरोना संक्रमण के 13387 मामले, अब तक लगभग 437 लोगों की हुई है मौत।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
