मुरैना लापता बीजेपी नेता को चंबल नदी में खोज रही पुलिस!

बड़ी खबर केसरिया ख़बर@sms
17/जून/2020

मुरैना

जिले के बीजेपी के वरिष्ठ नेता उद्योगपति नरेश गुप्ता ने चंबल नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली है मिली जानकारी अनुसार।
घटना की जानकारी मंगलवार देर रात राजस्थान पुलिस को चंबल नदी पर बने पुल पर अज्ञात स्कूटी की तलाश करने के बाद लगी। जिसकी सूचना सुबह राजस्थान पुलिस ने मुरैना मप्र पुलिस को दी।
जिसके बाद अब बीजेपी नेता के शव को खोजा जा रहा है।


बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता और उद्योगपति नरेश गुप्ता कैंसर से पीड़ित थे। जो मंगलवार को ही ग्वालियर के कैंसर अस्पताल में रूटीन चेकअप कराने गए थे। लेकिन देर रात जब उनके शरीर में तेज दर्ज हुआ तो वे लगभग 10 बजे स्कूटी लेकर घर से निकल गए और वापस नहीं लौटे।


रात में राजस्थान पुलिस ने जब गश्ती के दौरान एक अज्ञात स्कूटी को चंबल नदी पर बने पुल पर खड़ा देखा तो इसकी जानकारी मुरैना पुलिस को दी ।
जहां स्कूटी के नंबर से बीजेपी नेता की पहचान की गई है। फिलहाल चंबल नदी में मुरैना पुलिस ने बीजेपी नेता के शव को खोजने के लिए गोताखोर लगाए हैं। लेकिन अब तक उनका शव नहीं मिला है।


मृतक (संभवतः मौत की अभी तक पुष्टि नही) मुरैना में भाजपा के सीनियर नेताओंं में शुमार थे, जब भी विधान सभा के चुनाव आते दावेदारों की सूची में उनका नाम जरूर लिया जाता था, उनके पिता शहर के जाने माने टेक्सेशन के वकील थे ।

केसरिया संवाददाता ,गिर्राज शर्मा, मुरैना मप्र

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।