सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( #PMModi ) के खिलाफ फर्जी पोस्ट करने के मामले में पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ( jitupatwari ) पर FIR दर्ज। इंदौर पुलिस ( #indore_police ) के छत्रीपुरा थाने में मामला दर्ज।
बड़ी खबर केसरिया ख़बर@sms
09/अगस्त/2020
इंदौर/भोपाल मप्र
जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो के साथ शनिवार सुबह एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने देश के हालात को लेकर प्रधानमंत्री पर तंज कसा था।
पीएम मोदी की तस्वीर से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में पूर्व मंत्री जीतू पटवारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बीजेपी नेताओं की शिकायत पर इंदौर के छत्रीपुरा थाने में जीतू पटवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
जीतू पटवारी के खिलाफ IPC की धारा 188 (जनभावना आहत करने) और धारा 464 (ओरिजनल फोटो की टेम्परिंग) के तहत मामला दर्ज किया गया है। यहां आपको बता दें कि देर रात भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने DIG से मुलाकात कर जीतू पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज करने की थी मांग थी।
PM मोदी की फोटो से छेड़छाड़ कर किया था ट्वीट…
जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो के साथ शनिवार सुबह एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने देश के हालात को लेकर प्रधानमंत्री पर तंज कसा था। जीतू पटवारी द्वारा पोस्ट की गई फोटो में पीएम मोदी हाथ में कटोरा के साथ दिखाए गए थे । जिसे लेकर भाजपा ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री की ओरिजनल तस्वीर से छेड़छाड़ कर यह फोटो तैयार की गई है। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद जीतू पटवारी ने अपना पोस्ट डिलीट कर लिया था। दरअसल प्रधानमंत्री मोदी की 5 अगस्त को अयोध्या यात्रा के दौरान का एक फोटो जिसमे छेड़छाड़ कर उनके हाथ मे कटोरा लगाकर ट्वीट किया गया था। जो कि अब पुलिस अनुसंधान का विषय है।

त्वरित टिप्पणी के माध्यम से… केसरिया न्यूज़ अपने अपने सभी पाठकों को बताना चाहता है कि , हाली के कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया का सहारा लेकर राजनीतिक दल एवं अन्य लोग व्यक्तिगत रूप से लोगों की छवि को धूमिल करने का लगातार प्रयास करते देखे गये हैं। जिनमें एडिटेड फोटो, वीडियो जैसी गैर कानूनी गतिविधियों का सहारा लिया जाता है। जिसे केसरिया न्यूज़ पूर्णता गलत मानता है एवं सभी पाठको एवं नागरिकों से अनुरोध करता है कि इस प्रकार के गैर कानूनी कृत्यों को करने से बचें की सलाह देता है एवं निंदा करता है । संहि ही सही फोरम पर सही विषय और सबूतों के साथ ही किसी पर व्यक्तिगत हमला करें वह भी कानूनी दायरे में रहकर।
Note- कोलाज (पिक) में पटवारी के डिलीट ट्वीट की फोटो एवं असली फ़ोटो जो कि सोशल मीडिया में शेयर की गई थी एवं भाजपा नेताओं द्वारा शेयर की गई।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

