बागी बारिश ने सब्जियों में लगाया महंगाई का तीखा तड़का…….हरी सब्जियां बनी सूरमा…
बड़ी खबर केसरिया खबर @sms
14/सितंबर/2020
बागी बारिश और बाढ़ से खराब हुई जिले की फसल…
आलोक हरदेनिया
पिपरिया,होशंगाबाद – आम आदमी की जिंदगी में एकबार फिर महंगाई डायन ने दस्तक दे दी , जिले में बागी बारिश और बाढ़ से बर्बाद हुई फसल के कारण सब्जी के दाम आसमान छू रहे है। आम आदमी थैला भर कर सब्जी खरीदने की हिम्मत नही जुटा पा रहा है, गरीब की थाली में सिर्फ रोटी बच गई है सब्जी को तो महंगाई डायन ने गटक लिया है।
कौन है ये महंगाई डायन, कैसी है ये महंगाई डायन जो दिखती नही बस नोचती है , खसोटती है। आये दिन हमारा आपका बजट सबका बजट बिगाड़ देती है। जिले में हुई भारी बारिश और बाढ़ से किसानों के खेत मे लगी सब्जियों की फसल खराब हो गई है । जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। हर सब्जी के दाम बढ़ गये है। आलू 40 रु , टमाटर 60 रु, लोकी 60 रु, भिंडी 30 से 40 रु , फूलगोभी 60 – 80 रु, शिमला मिर्च 60 – 70 रु, बैगन 40 रु प्रति किलो की दर पर ग्राहक (आम आदमी) खरीदने को मजबूर है। बागी बारिश ने सब्जी में महंगाई का तीखा तड़का लगा दिया है।
हरा धनिया डॉलर और यूरो में बिकने को तैयार !
किचिन में पकाकर तैयार की हुई सब्जी में स्वाद बढ़ाने का काम हरा -धनिया करता है । लेकिन आप पिपरिया की सब्जी मंडी में हरा-धनिया का भाव सुनकर आप चौक सकते है क्योंकि हरा – धनिया 150 – 200 रु प्रति किलो के उच्चतम स्तर पर है , इसलिए अब आम आदमी सब्जी के किचिन से फिलहाल हरे – धनिया की खुशबू नही आ रही है।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

