मध्यप्रदेश शिवराज सिंह चौहान सरकार खेलेगी 20-20.., नहीं बनेगी नई टीम….
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
भोपाल, 15/दिसंबर/2020
सीएम शिवराज सिंह चौहान का फैसला- मौजूदा खिलाड़ी ही खेलेंगे ( राजनेता) अलग-अलग मैदानों में।
कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त करने की उम्मीद लगाए बैठे नए-पुराने भाजपा नेताओं की उम्मीदों पर पानी फिरता नज़र आरहा है! अब ज्योतिरादित्य सिंधिया राजी होंगे य नही ! ये आगे की बात है।
दरअसल आज सीएम ने ये बात कैबिनेट में कही, की निगम मंडलों की ज़िम्मेदारी भी मंत्री ही देखेंगे ,क्योंकि अभी कमान अफसरों के हाथ मे है और ये काम राजनेताओं का है और उन्ही को करना चाहिए। सीएम शिवराज सिंह ने मंत्रियों से ये भी कहा कि मप्र से माफियाओं के सफाया पूरी तरह करना है। किसी को भी नही बख्शना है!
मप्र सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक जारी है।
आज इन प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी!
रेत खनन परिवहन और भंडारण नीति में बदलाव का प्रस्ताव।
नई नीति में खेत-नदी किनारे भंडारण करने पर चार्ज लगाया जा सकता है।
बिजली कंपनियों को कर्ज लेने की गारंटी देने का प्रस्ताव।
खनिज की बकाया वसूली के प्रावधान भी सख्त होंगे।
मध्यप्रदेश सिविल न्यायालय संशोधन विधेयक 2020 विधानसभा में पेश होगा।
विधि विधायी विभाग में अतिरिक्त सचिव पद, संविदा नियुक्ति संबंधी नियमों को निरस्त किया जाएगा।
जनसंपर्क विभाग में अस्थायी पद निरंतर जारी रहेंगे।
डायल 100 सेवा कॉन्ट्रैक्ट में 6 महीने की वृद्धि होगी।
बैठक के बाद सीएम जा सकते हैं उज्जैन- केसरिया सूत्र।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

