कृषि कानून पर रोक ! SC के फैसले की बड़ी बातें….

कृषि कानूनों पर रोक ! सुप्रीम कोर्ट के फैसले की बड़ी बातें….

बड़ी खबर केसरिया खबर @sms

12/जनवरी/2021

केसरिया डेस्क…..

देश भर में नए कृषि कानून को लेकर लगभग दो महीनों से जारी किसान आंदोलन में आज सर्वोच्च न्यायालय का बड़ा फैसाला आया है।

नई दिल्ली, सर्वोच्च न्यायालय ( सुप्रीम कोर्ट ) ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानूनों के अमल पर फ़िलहाल रोक लगा दी है।
मुख्य न्यायाधीश ( चीफ जस्टिस ) की अगुवाई वाली बेंच ने इस मामले की सुनवाई करते हुए कानूनों पर रोक लगाई, साथ ही एक कमेटी का भी गठन कर दिया है,जो कि सरकार और किसानों के बीच कानूनों पर जारी विवाद को समझेगी और सुप्रीम कोर्ट को रिपोर्ट सौंपेगी।

इससे पहले कोर्ट ने समिति के पास न जाने की बात पर किसानों को फटकार लगाई है और कहा है कि हम समस्या का हल चाहते हैं, मगर आप अनिश्चितकालीन आंदोलन करना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं!

सोर्स….

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।