बड़ी खबर केसरिया खबर @sms
भोपाल
02/मार्च/2021
मप्र विधानसभा के बजट सत्र 2021 के सातवें दिन मंगलवार को वार्षिक बजट पेश किया गया। मप्र के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा विधानसभा में टैबलेट फोन के माध्यम से पेपरलेस बजट प्रस्तुत किया गया।
खंड़वा सांसद एवं मप्र भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान के निधन के चलते बजट भाषण के बाद सदन की कार्यवाही 04 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई।
यहां बता दें की भाजपा नेता,पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खंडवा संसदीय क्षेत्र से सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ‘नंदु भैया’ का कोरोना के चलते मंगलवार तडक़े निधन हो गया। उनका गुुरुग्राम (दिल्ली- एनसीआर) के मेदांता अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां उन्होंने उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन से मध्यप्रदेश में शोक की लहर है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत सभी भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और सर्वसम्मति से विधानसभा की कार्यवाही स्थगित करने पर सहमति दी।
मप्र विधानसभा में मंगलवार को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने प्रदेश सरकार का वित्त वर्ष 2021-22 का बजट प्रस्तुत किया। बजट भाषण समाप्त होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा कि आज पेश किए गए वित्त वर्ष 2021 22 के वार्षिक बजट पर सामान्य चर्चा 04 और 05 मार्च को होगी। इसके साथ ही विधानसभा की कार्यवाही 04 मार्च को सुबह 11.00 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
