कोरोना से लड़ने के लिए वैक्सीन का कवच आवश्यकः चौधरी दर्शन सिंह….
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
भोपाल, 26/अगस्त/2021
किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने ग्रामीणों को दिलाया वैक्सीनेशन का संकल्प….
भोपाल के ग्राम गुनगा में किसान मेरा गौरव अभियान के तहत… वैक्सीनेशन जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
मप्र भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वैक्सीन हमारा कोरोना कवच है और इस कोरोना जैसी वैश्विक महामारी रूपी अज्ञात शत्रु से लड़ने के लिए इस वैक्सीन रूपी कवच का होना बहुत आवश्यक है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वैक्सीनेशन महाअभियान की घोषणा की जिसके अनुरूप प्रशासनिक बंधुओं, स्वास्थ्य कर्मियों एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं समाजसेवियों ने प्रदेश में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए विशेष अभियान चलाया। जिसमें प्रदेशवासियों ने अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक दिन में सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाने का नया रिकॉर्ड बनाया है। हमें ध्यान रखना है कि हमारे गांव में कोई भी व्यक्ति वैक्सीन की डोज से वंचित न रहे। श्री चौधरी ने उपस्थित ग्रामीण जनों को वैक्सीनेशन के लिए संकल्प दिलवाया।
कार्यक्रम में किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष भगवान सिंह मीणा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुर्जर, प्रदेश मंत्री पदम सिंह ठाकुर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विवेक अहिरवार, ग्रामीण जिला भोपाल अध्यक्ष केदार सिंह मंडलोई, किसान मोर्चा ग्रामीण जिला भोपाल अध्यक्ष अशोक मीणा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीरूप सिंह ठाकुर, राम सिंह कुशवाह, नेतराम लोधी, मंडल अध्यक्ष सुनील जाट, सरल भार्गव, वासुदेव गुप्ता, नरेश शर्मा, कुबेर सिंह जाट, अमित चौहान, रामकुमार पटेल सहित बड़ी संख्या ग्रामीणजन उपस्थिति रहे।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
