मप्र में पैर पसार रहा पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया)
झारखंड केरल में है बैन….
यूपी के बाद अब मप्र राज्य भी कर रहा प्रतिबंध लगाने की तैयारी!
बड़ी खबर केसरिया खबर @sms
09/सितंबर/2021
भोपाल, राज्य के इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर मप्र में PFI ( पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया ) पर लग सकता है बेन।
मध्य प्रदेश सरकार को खूफिया विभाग से सूचना मिली है कि राज्य में कट्टरपंथी संगठन पीएफआई (Popular Front of India) अपने पैर पसार रहा है। ऐसे में बढ़ते हुए खतरे को देखते हुए सरकार पीएफआई पर बैन लगाने की तैयारी कर रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार, खूफिया विभाग की एक टीम राज्य में संगठन (PFI) की गतिविधियों पर नजर रख रही है।
अभी तक की जांच में पता चला है कि राज्य में पीएफआई के 650 से ज्यादा सदस्य हैं और यह संगठन राज्य में तेजी से बढ़ रहा है।
जांच में आतंकी संगठन SIMI का भी पीएफआई से कनेक्शन मिला है।
ज्ञात रहे,साल 2014 में केरल सरकार ने हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल कर दावा किया था कि पीएफआई राज्य में 27 राजनीतिक हत्याओं और 86 हत्या की कोशिश के मामलों और सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के 125 मामलों में शामिल रहा।
झारखंड सरकार ने साल 2019 में ही पीएफआई पर राज्य में बैन लगा दिया था। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार भी इस संगठन पर बैन लगाना चाहती है। अब एमपी सरकार भी इसकी तैयारी में है!
फ़ाइल फोटो
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
