मप्र से राज्यसभा के लिए भाजपा की और से चौकाने वाला नाम…कौन हैं डॉ मुरुगन जानिए!

एल मुरुगन होंगे MP से बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार….अभी सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री हैं…थावरचंद गहलोत के राज्यपाल बनाए जाने के बाद खाली हुई थी सीट …

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
भोपाल 18/सितंबर/2021…

कौन हैं डॉ.एल मुरुगन, जिन्हें भाजपा ने MP से बनाया है राज्यसभा उम्मीदवार….जानिए…

भोपाल, शैलेन्द्र मिश्रा शैली…

बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने डॉ.एल मुरुगन को मध्यप्रदेश से भाजपा का उम्मीदवार घोषित किया है। मोदी कैबिनेट के पिछले विस्तार में शामिल हुए डॉ एल मुरुगन भारत सरकार के सूचना प्रसारण, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री हैं। वे इस समय संसद के किसी भी सदन का हिस्सा नहीं हैं।

केरल के नमक्कल पारामती में 29 मई 1977 को जन्मे डॉ एल मुरुगन भारतीय जनता पार्टी तमिलनाडु के अध्यक्ष हैं। वे पेशे से वकील भी हैं। उन्होंने मद्रास विश्व विद्यालय से वकालत में पीजी किया है। मानवाधिकार कानून में डॉक्टरेट हैं। कॉलेज की पढाई के दौरान ही मुरुगन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ गए थे। वे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

फ़ाइल फोटो

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।