वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सीएम शिवराज सिंह की अधिकारियों को खरी-खरी ,मैं औचक निरीक्षण करूंगा!
बड़ी खबर केसरिया ख़बर@sms
शैलेंद्र मिश्रा शैली.
..
20/सितंबर/2021
भोपाल…
कमिश्नर-कलेक्टर , आईजी और पुलिस अधीक्षकों के साथ चल रही वीडियो कॉन्फ्रेंस में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को सख़्त लहज़े में कहा कि मैं औचक निरीक्षण करूंगा। अभी कुछ जगह जनदर्शन में मैंने खामियां मिली और देखी हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना में मुझे पता चला कि अधिकारियों ने लोगों से पैसे ले लिए। मैं ऐसे लोगों को छोडूंगा नहीं! अभी निलंबित कर जांच बैठा दी है।
अब जनभागीदारी से चलेगी सरकार…
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोविड और वैक्सीनेशन में जनभागीदारी ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इसकी सराहना की है। इसे मैं अब सरकार की कार्यप्रणाली का अंग बनाना चाहता हूं । जनता को जोड़कर काम करो तो गति बढ़ जाती है।
आप नोट कर लीजिए- पात्र हितग्राही लाभ से वंचित नहीं होना चाहिए। आप सब पर्सनली देखें।
1 से 15 नवम्बर को रेवेन्यू को लेकर राजस्व अभिलेखों का शुद्धिकरण का कार्यक्रम हम करेंगे।
यहां बता दें कि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान साल में 2 बार VC के माध्यम से कलेक्टर-कमिश्नर और IG-SP कॉन्फ्रेंस करके योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करने का निर्णय लिया है।
इसी के चलते आज सोमवार 20 सितंबर 2021 को करीब 5 महिने बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रखी गई है।
इसमें शासकीय योजनाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना, माफिया, कानून व्यवस्था, कोरोना और तमाम बड़े मुद्दों पर कलेक्टरों और कमिश्नरों से चर्चा की जा रही है।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
