मप्र के पन्ना में हैवानियत! युवती की आंखों में डाल दिया तेज़ाब!

मप्र के पन्ना में दबंगों ने की हैवानियत युवती की आंखों में एसिड डाला !

मप्र के पन्ना के पवई में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां 20 वर्षीय अनाथ युवती की आंखों में एसिड डाल उसकी आंखें मसल दी आंखें,युवती हुई दृष्टिहीन! वहीं युवक के भाई को भी अगवा किया।

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
23/सितंबर/2021

पन्ना मप्र…

जंगलों में सर्चिंग के बाद पकड़े गए दोनों आरोपी…
बुधवार देर रात पुलिस ने सुम्मी राजा और गोल्डी राजा को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस द्वारा सड़क पर दोनों का जुलूस भी निकाला।

युवती को गंभीर हालत में रीवा मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है। युवती का भाई लापता है। बताया जा रहा है कि आरोपियों को शक था कि उनके यहां से महिला को भगाने में उसने मदद की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ठाकुर समुदाय से हैं और दबंग हैं। वहीं, पीड़ित पिछड़ी जाति से हैं।

चाचा-चाची ने की है परवरिश…

गुड़िया (पीड़ित) का कहना है कि जब वह छोटी थी, तभी उसके माता-पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद चाचा-चाची ने हम दोनों भाई-बहन का पालन-पोषण किया। गुड़िया ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपियों के घर से कोई महिला बिना बताए कहीं चली गई है। आरोपियों को शक था कि उसे भगाने में मेरा हाथ है, इसलिए उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।

दो दिन बाद है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पन्ना दौरा..

यहां बता दें कि 2 दिन बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पन्ना जाना है, इसलिए पुलिस-प्रशासन ने भी मामले को लेकर गंभीरता दिखाई । प्रशासन ने पीड़ित को 10 हजार रुपए की आर्थिक मदद के साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।