पन्ना में फिर हैवानियत! अब नाबालिग का अपहरण कर बलात्कार!

पन्ना में फिर हैवानियत!
नाबालिग का अपहरण के बाद दुष्कर्म, परिजनों ने की सुरक्षा की मांग…आरोपी दबंग!

बड़ी खबर केसरिया खबर @ sms

पन्ना में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दौरे को देखते हुए मामले पर प्रशासन द्वारा पर्दा रखने का भी प्रयास किया गया…!

भोपाल, 26/सितंबर/2021

22 सितंबर को हुआ था अपहरण….
मप्र के पन्ना जिले में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा पर लगातार प्रश्नचिन्ह लगता जा रहा है!
पिछले दिनों हुए केमिकल अटैक के बाद अब नाबालिग से गैंगरेप का मामला उजागर हुआ।

गुन्नौर पुलिस ने मीडिया को बताया कि 22 सितंबर को 3 आरोपियों ने लड़की का अपहरण किया था। अपहरण के बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म भी किया गया। घटना से आहत परिजनों ने पुलिस में शिकायत की जिसके बाद, पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया। मामले में तलाश कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं पुलिस ने गश्त के भी बढ़ाने की बात कही।

दुर्भाग्यपूर्ण पहलू, एक तरफ मप्र के मुख्यमंत्री ने हाल ही में पन्ना का दौरा किया और उनके दौरे के पूर्व ही एसिड अटैक और नाबालिग से बलात्कार जैसी घटनाएं सामने आईं, हालांकि नाबालिग से दुष्कर्म मामले पर पर्दा डालने की भी कोशिश की गई……

सामाजिक लोगों का कहना है कि, निश्चित ही इस प्रकार की घटनाओं से स्पष्ट होता है कि पन्ना में दबंगों को राजनीतिक संरक्षण भी प्राप्त हो सकता है!

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।