दिन दहाड़े राजधानी में गोली मारकर हत्या..गार्ड ने गार्ड को..वीडियो!

दिन दहाड़े राजधानी में गोली मारकर हत्या….वीडियो!
तनख्वाह काटने पर भोपाल में सुपरवाइजर की हत्या…

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

भोपाल, 30/सितंबर/2021

27 की जगह 15 हजार मिलने पर गन मैन ने सीने पर मारी 2 गोलियां, बोला- तूने ही कटवाई है सैलरी/तनख्वाह, ओवरटाइम भी नहीं करने देता था..

भोपाल के अरेरा हिल्स में पीडबल्यूडी के निर्माण सदन कैम्पस की घटना, मृतक और आरोपी प्राइवेट सिक्योरिटी कंपनी की सर्विस में थे।

भोपाल के एमपी नगर थानाक्षेत्र के अरेरा हिल्स में यूनियन बैंक के पास निर्माण सदन में तैनात सिक्योरिटी गार्ड (गन मैन) ने अपने ही सुपर वाइजर को गोली मार दी। घायल सुपर वाइजर की इलाज के दौरान मौत हो गई।

गार्ड ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से दो गोलियां मारी हैं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसमें गार्ड गोली मारते हुए दिख रहा है। निर्माण सदन PWD के अधीन है, उसी के कैम्पस में यह गोलीकांड हुआ है।

शुरुआती जांच की जानकारी मिली है कि ड्यूटी को लेकर दोनों में अनबन थी। पिछले महीने तक सैलरी 27 हजार रुपए के आसपास मिलती थी रही होगी!
इस बार उसके (आरोपी) खाते में 15 हजार रुपए ही आए। इससे वह नाराज था और शक था कि सैलरी सुपरवाइजर ने ही कटवाई है।
वह यह भी कहता था कि इसी सुपरवाइजर के कारण मुझे ओवरटाइम भी करने को नहीं मिलता था।
मर्डर से पहले भी गन मैन ने गुस्से में यही बातें दोहराईं (जानकारी अनुसार) ।

मिली जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय राजकुमार ठाकुर सर्वोदय सिक्योरिटी एजेंसी में सुपर वाइजर थे। उनकी ड्यूटी निर्माण सदन में थी। उनके साथ महेंद्र कुमार तिवारी सिक्योरिटी गार्ड भी पदस्थ था। महेंद्र कुमार तिवारी मिलिट्री से सेवानिवृत्त है। गुरुवार सुबह 9.20 बजे सुपर वाइजर निर्माण सदन पहुंचा। इसी बीच ड्यूटी को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। गुस्से में महेंद्र तिवारी ने राजकुमार ठाकुर को दो गोलीयां मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राजकुमार ठाकुर को तुरंत जयप्रकाश (जेपी) अस्पताल में भर्ती किया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल भोपाल की एमपी नगर थाना पुलिस घटना के कारण को लेकर जांच कर रही है।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।