आर्यन खान की पैरवी कर फंसे कांग्रेस के ये नेता! राष्ट्रीय बाल आयोग ने कार्यवाही….

आर्यन खान की पैरवी कर फंसे पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल…!

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

14/अक्टूबर/2021

सतना– मप्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह राहुल के बच्चों द्वारा नशा किये जाने संबंधी बयान पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी कर दिया है।

आयोग ने सतना कलेक्टर से अजय सिंह राहुल के खिलाफ कार्यवाही कर एक सप्ताह में प्रतिवेदन भेजने को कहा है।

दो दिन पहले अजय सिंह ने सतना-रैगांव में विधानसभा उपचुनाव मे स्टार प्रचारक के तौर पर सभा की, जहाँ पर सभा से सम्बोधन के दौरान बॉलीवुड स्टार – फिल्म एक्टर शहरुख खान के बेटे आर्यन खान का पक्ष लेते हुए बयान दिया था, की कौन बच्चा है जो नाशा, गांजा जैसे सेवन नही करते!

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने बच्चों के लिए ऐसे शब्द कह कर सम्बोधन किया था,जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

 

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।