ईज ऑफ बिजनेस एवं ईज ऑफ लिविंग दोनों के लिए प्राथमिकता से कार्य करें। #COVID19 को कंट्रोल करना हमारी प्राथमिकता:सीएम मप्र

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

भोपाल 15/दिसंबर/2021

बुधवार 15 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से लौटकर मप्र के  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में  मंत्रियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की एक आकस्मिक बैठक का आयोजन किया।

जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा एवं उनके निर्देशों के पालन के लिए रोड मैप की जानकारी सभी को दी। साथ ही नए निर्देशों के क्रियान्वयन की भी ज़िम्मेदारी सभी मंत्रियों को अलग अलग दी।

मुख्यमंत्री ChouhanShivraj ने मंत्रालय में मंत्रीगण एवं वरिष्ठ अधिकारियों तथा विभागाध्यक्षों से #COVID19 संक्रमण की रोकथाम के लिए टीकाकरण के लक्ष्य की प्राप्ति एवं तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारियों एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में विचार साझा किया।

ईज ऑफ बिजनेस एवं ईज ऑफ लिविंग दोनों के लिए प्राथमिकता से कार्य करें। #COVID19 को कंट्रोल करना हमारी प्राथमिकता है। सेकण्ड डोज़ का टारगेट समय पर पूरा करेंगे: सीएम शिवराज सिंह

आज मंत्रालय में मंत्रीगणों, वरिष्ठ अधिकारियों व विभागाध्यक्षों से विचार साझा किया-शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री मप्र

#bjp #varanasi #modi #kesaria #shivrajsinghchouhan #roadma

मप्र सरकार के प्रवक्ता एवं सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बैठक में हुए निर्णय एवं मुख्यमंत्री के निर्देशों की जानकारी मीडिया को दी।
kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।