सिंह देश के सबसे बड़े जयचंद : वीडी शर्मा!

मप्र भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को कहा देश का सबसे बड़ा जयचंद!

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

भोपाल,मप्र — 08/जनवरी/2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान,हाल ही में सुरक्षा में हुई चूक मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अभी भी लगातार आक्रामक है,तो वहीं कांग्रेस इस घटना में अभी भी किसी भी प्रकार की पंजाब सरकार की गलती को मानने को तैयार नही है।

जिसके चलते बयानों का दौर थमने का नाम नही ले रहा है, वैसे भी भाजपा को लंबे वक्त तक विपक्ष में रहने के कारण अपनी बात को ज़ोर शोर से उठाना ब खूबी आता है। और हो भी क्यों न बात देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़ी है,वजह कुछ भी रही हो जनता हो य भाजपा गुस्सा जायज़ है।

तो वहीं कांग्रेस हमेशा की भांति अपना पक्ष देश के सामने रखने में असफल भी नाज़र आती दिख रही है।

5 राज्यों के चुनाव और कोरोना की तीसरी लहर के बीच हुई ये सुरक्षा चूक के राजनैतिक दलों के अलग-अलग मायने हैं।

दिग्विजय सिंह देश के सबसे बड़े जयचंद: मप्र भाजपा अध्यक्ष!

और इसी क्रम में मप्र  के पूर्व सीएम रहे और कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य जो हमेशा अपने बयानों से सुर्खियों में रहते हैं,इनदिनों भाजपा के फिर निशाने पर हैं। भाजपा अध्यक्ष ने तो उन्हें द3श का सबसे बड़ा जयचंद भी के डाला सुनिए और देखिए वीडियो….

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।