5 राज्यों 5 में विधानसभा चुनावों की तारीख का एलान कुछ ही देर बाद!
बड़ी ख़बर केसरिया ख़बर@sms
08/जनवरी/2022
नई दिल्ली,
देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीख का एलान आज 3.30pm पर इलेक्शन कॉमिशन ऑफ इंडिया यानी EC संभवतः कर देगा।
जिसमे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान आज होने की संभावनाएं हैं।
चुनाव आयोग आज दोपहर साढ़े 3 बजे इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा।
और सूत्रों के अनुसार भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश में 6 से 7 चरणों में चुनाव कराया जा सकता है। यहां बता दें कि कोरोना covid19 के ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच चुनाव आयोग ने स्वास्थ्य अधिकारियों के संग कई दौर की वार्ताएं भी की हैं और साथ ही सभी चुनावी राज्यों में कोविड-19 की स्थिति का जायजा भी लगभग ले लिया है।
और ऐसे में उम्मीद भी की जा रही है कि कुछ नए नियमों की भी घोषणा आज हो सकती है।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
