यूको बैंक की 79 वीं वर्षगांठ के अवसर पर भोपाल पुलिस को…

यूको बैंक की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर यूको बैंक द्वारा वाटर कूलर की सौगात…

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
12/जनवरी/2022

संवाददाता……
भोपाल, राष्ट्रीयकृत बैंक यूको बैंक के 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर यूको बैंक भोपाल द्वारा भोपाल के एमपी नगर थाना पुलिस को वाटर कूलर भेंट कर उद्घाटन भी किया गया।

यूको बैंक के अंचल प्रबंधक अमित राज द्वारा 12 जनवरी को वाटर कूलर का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर एमपी नगर भोपाल थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ,सब इंस्पेक्टर निशांत शर्मा एवं यूको बैंक की और से संजय कुदेसिया एवं विनय कैथवार भी मौजूद रहे।

थाना प्रभारी द्वारा यूको बैंक के इस कार्य की प्रशंसा के साथ आभार भी व्यक्त किया गया।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।