गृह मंत्री डॉ.मिश्रा ने समस्याओं को सुना और निराकरण के दिये निर्देश।
दतिया,भोपाल
15 /जनवरी/2022
मप्र के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को दतिया निवास पर आम नागरिकों की वन-टू-वन समस्यायें सुनी। डॉ. मिश्रा ने निवास पर आए चौपरा एवं एरई गाँव के लोगों की विद्युत संबंधी मांग पर कार्यपालन यंत्री विद्युत मंडल को निर्देश दिए। उन्होंने कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कराया।
शेष के शीघ्र ही निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने पीताम्बरा पीठ में की पूजा-अर्चना भी की, मंत्री डॉ. मिश्रा ने शनिवार को दतिया प्रवास के दौरान माँ पीताम्बरा शक्ति पीठ पहुंच पूजा-अर्चना की और मंदिर के पुजारियों को शॉल-श्रीफल भेंट किए।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
