झारखंड के प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कांग्रेस छोड़ी!

भारतीय राजनीति में कब क्या हो जाये कुछ कहा नही जा सकता, सत्ता में बने रहने के लिए दलबदल हमेशा प्रभावी रहता है। इसी कड़ी में आज…

बड़ी खबर केसरिया खबर @sms

25/जनवरी/2022

दिल्ली,

उत्तर प्रदेश के स्टार प्रचारक के रूप में कांग्रेस की सूची में सूचीबद्ध होने के एक दिन बाद ही #Rpnsingh ने #कांग्रेस छोड़ दी।

कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार में मंत्री रहे और झारखंड के कांग्रेस प्रभारी , कुंवर रतनजीत प्रताप नारायण सिंह जो कि राजा साहब पडरौना के नाम से जाने जाते हैं।

पूर्व में कुशीनगर से सांसद रहे,ने आज अंततः उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 के बीच कांग्रेस को अलविदा कह दिया। ठीक ऐसे वक्त जब जब गांधी परिवार की प्रियंका गांधी वाड्रा ने खुद उत्तर प्रदेश की कमान संभाली हुई है।

आरपीएन सिंह के कांग्रेस छोड़ने से कांग्रेस के हिस्से में यूपी में कहीं ना कहीं थोड़ा नुकसान और आएगा।

हालांकि उनकी पार्टी छोड़ने की अटकलें पहले से ही थीं, सिंह #UPA सरकार में मंत्री भी रहे हैं। विगत कुछ वर्षों से उनकी सक्रियता पर भी प्रश्न चिन्ह लगते रहे हैं।

 

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।