संत रावतपुरा सरकार आज 17 फरवरी को पिपरिया में,सत गुरु सानिध्य कार्यक्रम…

संत रावतपुरा सरकार 17 फरवरी को पिपरिया में..सत गुरु सानिध्य कार्यक्रम…

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

17/फरवरी/2022
होशंगाबाद…आलोक हरदेनिया

पिपरिया- परम पूज्य सदगुरू रावतपुरा सरकार,रविशंकर जी महाराज नर्मदापुरम प्रवास पर चल रहे हैं। गुरुवार को धर्मिक नगरी पिपरिया में रावतपुरा सरकार का प्रथम नगर आगमन हो रहा है। सद्गुरु समारोह सत्संग सानिध्य में गुरुजी भक्तों को दर्शन देंगे।

आज 17 फरवरी को शाम 5 बजे पचमढ़ी रोड़ स्थित गोल्डन सिटी कालोनी में  सदगुरू सानिध्य सत्संग समारोह का  तीन दिवसीय आयोजन किया गया है।

जिसमें प्रातः वंदना 8 बजे से एवं सन्ध्याकालीन आरती 6 बजे से होगी। रात्रि 8 बजे से सुंदरकांड का पाठ किया जायेगा। रावतपुरा सरकार  हनुमान जी की भक्ति भाव से प्रेरित  आध्यात्मिक आलौकिक  प्रखरता से परिपूर्ण  संत है , माना जाता है की उनके दर्शन से आलौकिक अनुभूतियां होती है। रावतपुरा सरकार भक्त मंडल द्वारा आयोजित सत्संग कार्यक्रम में सभी नगरवासी सम्मिलित होकर गुरुजी के दर्शन लाभ प्राप्त करें। सत्संग समारोह 20 फरवरी तक  गोल्डन सिटी परिसर में  अनिरूद शुक्ला के निवास पर प्रवास करेंगे।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।