उमा भारती ने की शराब दुकान में तोड़फोड़,शराबबंदी को लेकर उमा की शिवराज सरकार को चुनौती!

भोपाल उमा भारती की मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार को चुनौती! शराब बंदी को लेकर उग्र हुईं भारती…

बड़ी ख़बर केसरिया खबर@sms

13/मार्च/2022

भोपाल,

उत्तरप्रदेश में बाबा की वापसी के बाद साध्वी हुईं सक्रिय…
भोपाल पूर्व मुख्यमंत्री की शिवराज सिंह चौहान सरकार को चुनौती!
शराबबंदी पर फिर मुखर हुईं #उमा_भारती। भोपाल के #BHEL क्षेत्र की लाइसेंसी दुकान में की तोड़फोड़।
भोपाल पुलिस प्रशासन को भारती की चुनौती।

भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती भोपाल में रविवार को एक शराब की दुकान में घुस गईं और पत्थर मारकर शराब की बोतलों तोड़ डालीं।

उन्होंने इसका वीडियो खुद सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि भोपाल के बरखेड़ा पठानी आझाद नगर बीएचईएल में मजदूरों की बस्ती में शराब की दुकानों की लाइन लगी हुई है। ये दुकानें लोगों को शराब परोसते हैं। पास में मंदिर हैं, छोटे बच्चों के स्कूल हैं। जब लड़कियां और महिलाएं छतों पर खड़ी होती हैं तो शराबी अश्लील हरकतें करते हैं।

 

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।