भोपाल से सटे बैरसिया की गोलखेड़ी पंचायत के बीनापुर गांव की लगभग 40 एकड़ कब्जा की गई शासकीय भूमि को अवैध कब्जा मुक्त कराकर, आज राजस्व विभाग ने उद्योग विभाग को सौंप दिया। मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर ये कार्यवाही की गई।
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
रविवार,03/अप्रैल/2022
भोपाल,
राजधानी के बैरसिया क्षेत्र के बीनपुर ग्राम की लगभग 18 हैक्टर जमीन को आज राजस्व विभाग ने कब्जे से मुक्त कराकर,उद्योग विभाग को सौंप दी है।

मौके पर 5 दशकों से रहने का हवाला देकर ग्रामीणों ने कहा कि उनको आज बलपूर्वक यहां से हटाया जा रहा है। हम सन् 1970 से यहां काबिज हैं।
ग्रामीणों ने सीएम और क्षेत्रीय विधायक से गुहार लगाते हुए कहा कि इस जमीन (कब्जे की जमीन) की जगह अन्य कोई जमीन उद्योग विभाग को दी जाए।

मौके पर मोजूद राजस्व निरीक्षक शरद गोस्वामी ने जानकारी देते हुए कहा कि कार्यवाही पूरी तरीके से वैधानिक है और नियमानुसार की जा रही है। शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाकर जमीन उद्योग विभाग को सौंपी जा चुकी है।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
