मप्र की राजधानी भोपाल से सटे जिले विदिशा में दिनदहाड़े आरटीआई कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या।
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
शुक्रवार,3/जून/2022
राजधानी भोपाल से सटे जिले विदिशा में दिनदहाड़े आरटीआई कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या।
गुरुवार को विदिशा के लोक निर्माण विभाग pwd office कार्यालय में RTI (सूचना का अधिकार) एक्टिविस्ट की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। वारदात गुरुवार देर शाम की बताई गई है। शहर के व्यस्ततम रामद्वारा क्षेत्र स्थित लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी)ऑफिस परिसर में मुखर्जी नगर के रहने वाले रंजीत सोनी (40) को अज्ञात व्यक्ति ने सिर में गोली मार दी। जानकारी लगते ही सिविल लाइन पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवा दिया।
कुछ देर बाद ए.एसपी समीर यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे। मौके से चला हुआ कारतूस भी बरामद कर लिया गया है। एएसपी समीर यादव ने बताया कि रंजीत सोनी मुखर्जी नगर का रहने वाला था। वह RTI एक्टिविस्ट के रूप में काम करता था। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
