नगर निगम चुनाव,पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के निवास पर हुई महत्वपूर्ण बैठक…

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भोपाल स्थित निवास पर भोपाल नगर निगम चुनावों को लेकर संपन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक।

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

08/जून/2022

भोपाल, आगामी नगर निगम चुनाव के चलते की गई बैठक। जिसमें पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ,तरुण भनोट एवं लखन घनघोरिया के साथ भोपाल मध्य क्षेत्र के कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद,महिला कांग्रेस मप्र अध्यक्ष विभा पटेल,पूर्व मंत्री आरिफ अकील के प्रतिनिधि के रूप में उनके पुत्र आतिफ अकील मोजूद रहे।

बैठक में भोपाल जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा सचिन वत्स,महेंद्र सिंह चौहान,नरेश ज्ञानचंदानी,महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष कंसाना,पूर्व पार्षद आमिर अकील, युवा कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र यादव ,नूरी खान,नमिता गौर,वाहिद चौधरी,महेश नंद मेहर,अशरफ खान आदि ने मिलकर भोपाल नगर निगम के सभी वार्डों के संभावित प्रत्याशियों के नामों पर वरिष्ठ नेताओं के साथ विस्तार से चर्चा की।

बैठक में शामिल सभी लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह  के निवास पर आयोजित रात्रि भोज में भी हिस्सा लिया।

ज्ञात रहे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भोपाल से भारी भरकम हार झेली थी और तभी से भोपाल लोकसभा क्षेत्र में उन्होंने अपना दखल बढ़ा दिया था। और यह अनुमान भी लगाया जाने लगा था की आगामी निगम चुनावों में पूर्व सीएम वर्तमान राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह की ही सहमति चलेगी और वो अब नजर भी आ रहा है!

कांग्रेस भोपाल सीट पर महापौर पद के लिए विभा पटैल को बना सकती है प्रत्याशी! कल होनी है भोपाल में पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ के आवास पर चुनावो को लेकर एक अहम बैठक।

जल्द देखिये हमारी चुनावो पर विशेष कवरेज  चाय_चुनाव_चर्चा….

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।