कमलनाथ का मास्टर स्ट्रोक!
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ का मास्टर स्ट्रोक ने सबको चौकाया….
शैलेंद्र मिश्रा शैली
भोपाल,12/जून/2022
अभी पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनावों का दौर है। मप्र कांग्रेस ने इस बार अपने महापौर प्रत्याशियों के चयन में बाजी मार ली है और बीजेपी को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
अपनी कार्यशैली से चौकाने वाले मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने उसी क्रम में आज सबको चौंका दिया है।
मप्र कांग्रेस की और से एक पत्र आज जारी हुआ है और उस पत्र ने कांग्रेस नेताओं के साथ साथ बीजेपी नेताओं की भी बैचेनी बढ़ा दी है।
दरअसल इस पत्र में पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने स्पष्ट कर दिया है की नगरीय निकायों में टिकट के दावेदार केवल खुद जिस वार्ड में रजिस्टर हैं वहीं से दावेदारी कर पाएंगे।
स्पष्ट शब्दों में कोई भी बाहरी व्यक्ति को टिकट नहीं मिलेगा। और बीजेपी को भी अब इस एंगल पर सोचना पड़ेगा।


इस फैसले से पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने 2023 के चुनावों को लेकर उनकी गंभीरता का संकेत मात्र दिया है!
ये फैसला दिखने में भले छोटा हो लेकिन ये दूरदर्शी निर्णय साबित होगा।
कई लोगों को ये फैसला/निर्णय पसंद भी नही आयेगा,क्योंकि निगम वार्डों में आरक्षण के चलते कई दावेदार नए वार्डों में खुद को भी तलाशने में जुटे थे और हैं!
लेकिन मप्र कांग्रेस के इस फैसले से छोटे कार्यकर्ता को प्रदेश भर में मजबूती,ऊर्जा और हिम्मत मिलेगी। भले ही वो आर्थिक तौर पर कमज़ोर क्यों न हो! क्योंकि चुनावों में पैसा बड़ा फैक्टर होता है इसको नजरंदाज नहीं किया जा सकता और खासकर छोटे चुनावों में। फिर भले ही खर्चे का हिसाब आयोग को क्यों न देना पड़ता हो।
वैसे तो ये किसी भी राजनेतिक दल की रणनीति का हिस्सा मात्र है और उनका आंतरिक फैसला है। लेकिन कांग्रेस को इतने वर्षों में बहुत नजदीक से देखने के बाद, उस अनुभव के आधार पर भी और जो हमारी मप्र के विभिन्न अंचलों में रहवासियों से जो बातचीत होती है प्रतिदिन उस आधार पर भी ये फैसला जमीनी कार्यकर्ताओं को और से स्वागत योग्य फैसला सिद्ध होगा।
इसीलिए हमने इसे कमलनाथ का मास्टर स्ट्रोक कहा है।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
