मप्र विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के पुत्र राहुल गौतम जिला पंचायत का चुनाव हारे।
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
26/जून/2022
रीवा ब्यूरो…
पंचायत चुनावों की इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष बीजेपी के दिग्गज नेता गिरीश गौतम के पुत्र को उनके चचेरे भाई (गिरीश गौतम के भतीजे) पद्मेश गौतम ने चुनाव में परास्त कर दिया है।
ये भी माना जा रहा है कि ग्रामीणों पर रौब दिखाना विधानसभा अध्यक्ष को भारी पड़ गया। दरअसल, जब अपने बेटे के लिए प्रचार करते वक्त गिरीश गौतम मामूली बात को लेकर ग्रामीणों पर नाराजगी व्यक्त की थी, जिसका अब खामियाजा उनके सुपुत्र को चुनाव में भुगतना पड़ा है।
मिली जानकारी के मुताबिक गिरीश गौतम के भतीजे पद्मेश गौतम ने ही उनके बेटे राहुल गौतम को लगभग 1400 वोटों से हरा दिया है।
दोनों ही रीवा जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 27 से चुनाव लड़ रहे थे। पद्मेश कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं।
कांग्रेस ने इस मामले पर तंज भी कसा है। कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने ट्वीट कर लिखा कि बीजेपी और सीएम शिवराज की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

तो वहीं स्थानीय लोगों ने इस हार के पीछे विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की लगातार गिरती साख और जनाधार को बताया है। हाल ही में वे अपने बेटे राहुल गौतम के लिए वोट मांगने रीवा जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 27 हटवा कोरियान गांव गए थे और यहां ग्रामीणों ने जब उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया तो वे भड़क गए थे। यही नहीं उन्होंने इस दौरान यहां तक कह दिया की यदी इस गांव के लोगों के खाते में पैसा न आया हो (किसी योजनााके अंतर्गत) तो उनको यहांं का एक वोट भी नही चााहिए।
और फिर वीडियो वायरल हुआ तो अन्य गांव के लोगों ने भी उनका बहिष्कार करने का निर्णय किया जिसका नतीजा अब सामने है।
Note आंकड़ा मतदान केन्द्रो से मिली मतो की जानकारी अनुसार है, लेकिन निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत औपचारिक घोषणा 15 जुलाई को होगी।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
