स्कूली बच्चों पर बिजली गिरी, तीन की मौत:बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे रुके थे, मरने वालों में 2 भाई भी।
केसरिया डेस्क,भोपाल
12/जुलाई/2022
स्कूल से छुट्टी होने पर घर की और जा रहे बच्चों पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिसमें 3 बच्चों की दुखद मौत हो गई। मरने वालों में 2 सगे भाई भी हैं।
दूसरी और 4 बच्चे झुलस गए हैं। सभी घायलों को झालावाड़ (राजस्थान) के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा राजस्थान के झालावाड़ जिले से सटे मध्य प्रदेश के सोयत खुर्द (आगर मालवा) गांव में आज दोपहर हुआ है।
स्कूल से घर लौट रहे थे सभी बच्चे…
घायल बच्चों को लेकर झालावाड़ अस्पताल पहुंचे एक व्यक्ति अनुसार, घटना मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। आगर मालवा (मप्र) जिले के सोयत खुर्द गांव में सरकारी स्कूल की छुट्टी होने पर 10 बच्चे घर आ रहे थे। तभी अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। भीगने से बचने के लिए बच्चे बरगद के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। उसी वक्त इन बच्चों पर बिजली गिर गई। तीन बच्चे सुरक्षित थे, बाकी गंभीर रूप से झुलस गए थे।
4 बच्चे अस्पताल में…
हादसे की जानकारी के बाद सभी बच्चों को लेकर झालावाड़ हॉस्पिटल ले गए। वहां 3 बच्चों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इनमें 2 सगे भाई कुंदन (16) पुत्र हरिश्चंद्र और चंदन (14) पुत्र हरिश्चंद्र निवासी सोयत खुर्द शामिल हैं।

इसके अलावा भोला (16) पुत्र जगदीश वर्मा निवासी सोयत खुर्द की भी मृत्यु हुई है। गंभीर रूप से झुलसे 4 बच्चों को डॉक्टरों ने भर्ती कर लिया। इसमें कृष्णपाल (15) पुत्र नारायण निवासी हुलिया खेड़ी, रामबाबू (10) पुत्र कैलाश मेवाड़ा निवासी सोयत खुर्द, विशाल (14) पुत्र इंद्र सिंह (15) पुत्र एलकार सिंह निवासी धुलिया खेड़ी। मेहरबान निवासी सोयत खुर्द शामिल हैं,मिली जानकारी अनुसार।
अभी भी खबर अपडेट हो रही है।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
