विधायक संजय शर्मा के ठिकानों पर आयकर छापे!

MP के कांग्रेस विधायक के ठिकानों पर आयकर विभाग की दबिश, रेत और शराब के बड़े कारोबारी हैं विधायक संजय शर्मा।

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

14/जुलाई/2022

एमपी की राजनीति के हिसाब से  बड़ी खबर, कांग्रेस विधायक संजय शर्मा के ठिकानों पर आयकर ( income tax raid ) के छापे पड़े हैं। संजय शर्मा कांग्रेस से नरसिंहपुर जिले की तेंदुखेड़ा सीट से विधायक हैं। वर्ष 2018 में कांग्रेस में हुए थे शामिल।

संजय शर्मा (Congress MLA Sanjay Sharma) कृषि के अलावा रेत और शराब के कारोबार से जुड़े हैं। हाल ही में जबलपुर खनिज विभाग द्वारा रेत की खदानों का ठेका भी इनके द्वारा लिया गया है। आयकर विभाग की जबलपुर इन्वेस्टिगेशन (अनुसंधान ) टीम इस पूरी कार्रवाई को लीड कर रही है। आयकर विभाग को आशंका है कि बड़े पैमाने पर टैक्स की चोरी की गई है।

सूत्रों के मुताबिक आयकर टीम को कुछ महत्त्वपूर्ण दस्तावेज और कर चोरी की जानकारी भी मिली है, इस कार्यवाही की आंच शर्मा के अन्य ठिकानों और सहयोगियों तक भी पहुंच सकती है।

फिलहाल कार्यवाही जारी है।

तो दूसरी और इस कार्रवाई को राष्ट्रपति चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति चुनाव के ठीक पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेसीयों के खिलाफ जांच एजेंसियों की एंट्री हो गई है।

आयकर विभाग की यह कार्रवाई प्रमुख रूप से जबलपुर, नरसिंहपुर, कटनी के अलावा विधायक संजय शर्मा के अन्य ठिकानों पर भी की जा रही है। सभी जगह सुबह 6:00 बजे से ही आयकर अधिकारियों की टीम कार्रवाई कर रही है।टीम ने सभी जगह गोदाम और कार्यालयों को सील कर दिया है। मौके से मिले कंप्यूटर, फाइल, रसीद और बैंक की डिटेल्स को जब्त कर उसे खंगालने का काम आयकर विभाग की टीम कर रही है। कर्मचारियों के मोबाइल भी जब्त कर लिए गए हैं।

शेष जानकारी का इंतजार।

 

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।