पाठक कटनी नगर निगम के अध्यक्ष निर्वाचित …

पाठक कटनी नगर निगम के अध्यक्ष निर्वाचित हुए….विधायक संजय पाठक रहे किंगमेकर की भूमिका में!

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

कटनी,08/अगस्त/2022

भोपाल / कटनी

नगर निगम कटनी के अध्यक्ष और अपील समिति का निर्वाचन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंक मिश्रा की उपस्थिति में सोमवार को नगर निगम परिसर में संपन्न हुआ।

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनीष पाठक ने कांग्रेस प्रत्याशी को पराजित कर निगम अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। विजयराघवगढ़ के बीजेपी से विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के नेतृत्व में भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष,नगर परिषद अध्यक्ष,जनपद अध्यक्ष के बाद नगर निगम अध्यक्ष पद पर भी कब्जा जमा लिया।

कांग्रेस पार्टी का जिले में किसी भी पद पर खाता नहीं खुला। सुबह 11:00 बजे नामनिर्देशन पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। पार्षद मनीष पाठक भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में मनीष पाठक ने दावेदारी पेश की। कांग्रेस की तरफ से संदीप यादव ने नामांकन दाखिल किया। मतगणना के बाद मनीष पाठक 30 वोटों से विजई घोषित किए गए।

गौरतलब है कि बीजेपी प्रदेश नेतृत्व ने विधायक संजय पाठक को चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी थी।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।