भिंड में दिनदहाड़े लूट और हत्या से सनसनी!

भिंड में दिनदहाड़े 5 करोड़ की लूट एवं हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

बड़ी खबर केसरिया खबर@sms

आरोपियों ने व्यापारी की बेटी को चुप कराने के लिए मुंह में कपड़ा ठूसकर करदी हत्या।

15/अगस्त/2022

भोपाल/भिंड

व्यापारी की बेटी की होने वाली थी शादी, लुटेरों ने गला घोंटा! भिंड के गोहद में कारोबारी के घर 5 करोड़ की लूट, पुलिस की वर्दी में आए थे बदमाश।

भिंड, जिले के गोहद में 3 बदमाशों ने दिनदहाड़े बर्तन व्यापारी के घर में घुसकर 5 करोड़ से ज्यादा की लूट की, विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी को बांधकर पीटा। बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी।

आरोपी यहां से 15 लाख कैश, करीब 3.5 किलो सोना और 6 किलो चांदी के जेवर ले गए।

2 लुटेरे पुलिस की वर्दी में थे। एक सिविल ड्रेस में था। घटना रविवार शाम 4.30 बजे से शाम 7 बजे के बीच की है। व्यापारी ने लूट की इस घटना की आंखों देखी सुनाई/बताई।

लोहिया की बेटी ने रोका तो मुंह में कपड़ा ठूंस,गला घोंट दिया!

नगर के एक व्यापारी को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया….

लोहिया के घर घटना को अंजाम देने की रैकी करीब 20 दिन पहले से चल रही थी। इस घटना से जुड़े तार नगर के एक सोना व्यापारी तक, जिसकी भूमिका संदिग्ध बताई गई है। पुलिस ने उक्त को थाने बुलाकर पूछताछ भी की थी। पुलिस के हाथ कुछ मजबूत सुराग हाथ लगे हैं। बताया जा रहा है कि गोहद के आसपास गांवों के दो अन्य युवकों को भी पुलिस ने इस प्रकरण में उठाकर सुराग हासिल कर लिए हैं।

मामले में तीन अंतरराष्ट्रीय चोरों के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है। एसपी शैलेंद्र चौहान ने सोमवार को पूरा दिन गोहद में गुजारा। इस बीच पुलिस टीमों ने कई जगह दबिश दी। पुलिस इस हत्या लूट का खुलासा करने के बेहद करीब बताई जा रही है।

 

 

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।