कांग्रेस की CD सियासत और मुलाक़ात!

एमपी की सियासत में CD और मुलाक़ात की टाइमिंग की चर्चा ज़ोरो पर…

गृह मंत्री और नेता प्रतिपक्ष की हुई मुलाक़ात..

कल ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने तनी हुई पलकों से कहा था औकात है तो दिखाओ!

हनी काण्ड पर दिए गए बयान के चौबीस घंटो के भीतर ही भोपाल में नेताप्रतिपक्ष ने सूबे के गृह मंत्री से की सौजन्य मुलाक़ात…

भोपाल, बुधवार 4 जनवरी 2023

शैलेन्द्र मिश्रा शैली, 9425030127


गृह मंत्री मिश्रा और नेताप्रतिपक्ष की व्यक्तिगत जीवन में भले ही अच्छी दोस्ती हो, लेकिन आज की मुलाक़ात की टाइमिंग पर मप्र की राजनीती गरमा गयी है…

अब से कुछ देर पहले ही मीडिया से चर्चा में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने नेताप्रतिपक्ष डॉ गोविन्द सिंह पर तंज कसा था और कहा था…

भजन की उम्र में ग़ज़ल अच्छी बात नहीं है”
‘गोविंद सिंह जी यदि आपके पास कोई सीडी है तो रखे नहीं सार्वजनिक कर दें ‘

इसके पहले कल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने अपनी बोहे /पलकें टेड़ी कर चैलेंज किया था डॉ गोविन्द सिंह को और CD (अश्लील हनी ट्रैप CD जिसमे नेताओं की संलिप्त होने के आरोप लगे हैँ ) को सार्वजनिक करने की चुनौती दी थी और कहा था की औकात है तो सार्वजानिक करो!

दूसरी और नये साल के चौथे  दिन यानि आज बुधवार को, गृह मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा से नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने उनके निवास पहुंचकर सौजन्य मुलाक़ात की…

कल अपने दिए गए बयान से कांग्रेस नेता और सदन में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविन्द सिंह अचानक (लहार) चर्चाओं में आये थे।

लेकिन आज दोनों नेताओं  (डॉ मिश्रा और डॉ सिंह ) की मुलाक़ात से राजधानी भोपाल समेत प्रदेश और देश में कई अटकलों को बल मिल रहा है।

लेकिन सर्वज्ञात है की डॉ गोविन्द सिंह और डॉ नरोत्तम मिश्र व्यक्तिगत जीवन में पुराने अच्छे मित्र हैँ और डॉ नरोत्तम मिश्रा संसदीय कार्य मंत्री भी हैँ।

नये वर्ष पर दोनों नेताओं का मिलना तो स्वाभाविक है,लेकिन कल यानि मंगलवार 3 जनवरी को नेता प्रतिपक्ष का हनी ट्रैप और सीडी काण्ड में राजनेताओं का संलिप्त होने का दवा और उनके पास इसके प्रमाण होने वाला बयान राजनैतिक हलकों में काफ़ी गंभीरता से लिया गया था और इस पर बीजेपी की और से सीधे उनके मप्र अध्यक्ष वीडी शर्मा की प्रतिक्रिया आयी थी और वो भी काफ़ी सख्त लहज़े मै,शर्मा ने औकात वाली बात कही थी। 

अब सवाल भी है और चिंता भी, की मध्यप्रदेश की भोली-भाली जनता आखिर राजनेताओं की बयान बाजी, हनी ट्रैप, सीडी कांड,व्यापम, ईटेंडर घोटाले, डेम लीकेज,भर्ती घोटाले,जनसंपर्क में विज्ञापनों की बंदरबांट, नर्सिंग, स्वाथ्य, जैसे बड़े मामले पर सरकार को  कटघरे में खड़ा करे, या 2020 में कांग्रेस की कमलनाथ नेतृतत्त्व वाली सरकार को गिराने वाली घटना को याद रखे या विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस का कमज़ोर दिखना को ध्यान में रखें या नेताओं की मुलाकात, तालमेल को ध्यान में रखे?

दूसरी ओर केसरिया न्यूज़ की विगत दिनों की एक पड़ताल में मेहतत्वपूर्ण जानकारी निकल कर आई है। विगत कई महीनों से केसरिया न्यूज़ पड़ताल में लगा है, जिसमें पता चला है कि मध्य प्रदेश की एक बड़ी आबादी तीसरे विकल्प की और अपनी निगाहें लगाकर बैठी है। और यदि इसी तरीके से विपक्ष अपनी भूमिका निभाता रहेगा तो निश्चित ही मप्र में जनता एक बार तीसरे विकल्प पर भी भरोसा कर सकती है, भले ही मप्र में अभी तीसरा विकल्प दमदार नहीं है लेकिन जनादेश खंडित करने में अन्य दल अपना असर दिखा सकते हैँ।

 

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।