digvijay_sindhiya

राजा-महाराजा’ हारे, भाजपा 21 पर जीती, 7 सीटों पर जीत के करीब, कांग्रेस के खाते में एक सीट

भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह और गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हार स्वीकार कीछिंदवाड़ा विधानसभा के उपचुनाव में मुख्यमंत्री कमलनाथ करीब 20,000 मतों से जीते2014 में भाजपा ने जीती थीं 27 सीटें, 2019 के चुनाव में एक सीट का फायदा

भोपाल. मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 21 के नतीजे घोषित हो चुके हैं। सभी पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। भाजपा 7 सीटों पर निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं। 

भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह और गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हार स्वीकार कर ली है। छिंदवाड़ा सीट कांग्रेस के खाते में गई है। 2014 चुनाव में भाजपा को 27 सीटे मिलीं थी।

इस चुनाव में उसे 28 सीटे मिल रही हैं। छिंदवाड़ा विधानसभा के उनपचुनाव में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जीत दर्ज की है। 

नतीजों पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा,  “यह सही है कि हमारी उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं आए हैं लेकिन हम जनादेश को स्वीकार करते हैं, इसका सम्मान करते है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई भी दी।”

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।