एक महीने के भीतर ही नव निर्मित सड़क तोड़ने लगी दम!
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
11/मार्च/2023
सचिन कुमार, पन्ना, एमपी
पन्ना जिले के अंतर्गत ग्राम पंचायत रमखिरिया में निर्मित सड़क, रमखिरिया से कुवरपुर तक! जो धसने के साथ- साथ उखड़ने लगी!
बहुत दिनों से आदिवासी तबके द्वारा मांग की जा रही थी ! पन्ना जिले से विधायक एवम मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री बृजेन्द् प्रताप सिंह जिन्होंने स्वीकृत करवाकर शीघ्र निर्माण की बात की थी! जो संयनुसार पूर्ण हुई!
लेकिन ठेकेदार और अधिकारीयों की मिलीभगत के चलते सड़क के हाल- बेहाल होने लगे । आखिर संबंधित अधिकारी कैसे लापरवाह होकर देख रहे । सड़क पर जब लोगो ने पैर चलाया तो डामर, गिट्टी, मिट्टी सब अलग हो गई। बाकी आप खुद ही समझें।
साथ ही ग्रामीण लोगो ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिया का निर्माण नही किया गया, एक सिंगल पाईप डाल दिया है और उसके ऊपर मिट्टी डाल दी गई है! जो थोड़ी बहुत पानी निकलता भी था अब वह भी नही निकलेगा!
सड़क की मोड में बना कुआ जो दुर्घटना को निमंत्रण देने को तैयार है छोटे- छोटे बच्चे स्कूल जाते है साईकिले लेकर ! ठेकेदार द्वारा नही दिया गया ध्यान!
ग्रामीणों की मांग- सड़क की जाँच कर पुनः निर्माण कार्य करवाया जाए! दोषियों पर कठौर कार्यवाही करे सरकार।हमारी पुरानी सड़क ही अच्छी थी!
आखिर गरीबों को कब मिलेगा न्याय!
कब होगी सड़क की जाँच!
बाईट- ग्राम पंचायत रमखिरिया सरपंच रामखिलावन गोंड
बाईट- संबंधित किसान राजेश मिश्रा
नोट : केसरीया न्यूज़ ने mobile पर इस पूरे मामले को लेकर जब सम्बंधित अधिकारि एमपी कोरी से बात करी तो उन्होंने आश्वासन दिया है कि वह इस पूरे मामले की शीघ्र जांच कराकर कार्रवाई करेंगे और सड़क का पुनः निर्माण करवाएंगे।
बाईट- ग्रामीण
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
