कांग्रेस नेत्री पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा ने थामा भाजपा का दामन…
भोपाल, मप्र
26/अक्टूबर /2023
नर्मदापुरम की पूर्व विधायक और कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री सविता दीवान शर्मा ने आज बीजेपी का दामन थाम लिया।
कांग्रेस के कई पदाधिकारी सहित 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, केंद्रीय मंत्री व मप्र बीजेपी चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेद्र सिंह तोमर के समक्ष गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की रीति, नीति, विचारधारा और गरीब कल्याण के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री और होशंगाबाद की पूर्व विधायक श्रीमती सविता दीवान शर्मा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

केंद्रीय मंत्री व चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने सविता दीवान शर्मा को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत किया। इस अवसर पर मप्र पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोटिया, नर्मदापुरम जिले के पार्टी अध्यक्ष माधव अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष सुरेश पटेल, प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र ठाकुर उपस्थित थे। मंच का संचालन चुनाव प्रबंधन कार्यालय के प्रमुख प्रदीप त्रिपाठी ने किया।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
