इंस्टाग्राम दोस्त के जाल में फंस गई देवास की युवती, होटल के बंद कमरे में कर दिया कांड

भोपाल: सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम में हुई दोस्ती का नतीजा दुष्कर्म तक पहुंच गया। एक युवती को नौकरी की तलाश थी, सोशल मीडिया में नौकरी खोजने के लिए युवती ने इंस्टाग्राम चलाया और भोपाल में उसके साथ रेप हो गया।

दरअसल, पूरा मामला राजधानी भोपाल के मंगलवारा थाना क्षेत्र का है। यहां पर स्थित एक होटल में देवास की युवती के साथ रेप की घटना सामने आई है। हालांकि उसके साथ रेप करीब एक माह पहले हुआ था, इसके बाद लड़की ने देवास थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। अब वहां से केस डायरी मंगलवारा थाना पहुंची है।

नौकरी देने के बहाने के बुलाया

युवती ने अपनी शिकायत में बताया है कि आरोपी ने युवती को नौकरी का झांसा देकर भोपाल बुलाया था। अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार देवास की निवासी 28 वर्षीय युवती की दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से मोहित सिंह शेखावत से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी। चूंकि युवती नौकरी की तलाश कर रही थी, तो आरोपी ने इसी बात का फायदा उठाकर उसे 17 सितंबर को पंजीयन कराने के बहाने भोपाल मिलने बुला लिया।

होटल के कमरे में कर दिया कांड

युवक उस युवती को मंगलवारा थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में लेकर पहुंचा। यहां पर उसने युवती को डरा-धमकाकर दुष्कर्म कर दिया। घटना के बाद लड़की वापस देवास चली गई। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी और पुलिस के पास शिकायत करने पहुंची। तब देवास थाना पुलिस ने शून्य पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर केस डायरी मंगलवारा थाना भेज दी। पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपित की तलाश कर रही है। आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर है।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।