भोपाल: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने राज्य में बलात्कार विक्टिम को राहत और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है। हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में लिए गए इस फैसले के तहत, वात्सल्य योजना द्वारा रेप पीड़िताओं को 10 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।
मेंटल हेल्थ का भी रखा जाएगा ध्यान
इसके साथ ही पीड़िताओं की पढ़ाई में कोई दिक्कत न आए इसका भी ध्यान रखा जाएगा। अगर कोई पीड़िता अपना काम शुरू करने के लिए कोई प्रशिक्षण लेना चाहती है तो उसे भी मदद दी जाएगी। इसके अलावा रोजगार मिलने तक पीड़िता को हर मिलने आर्थिक सहायता भी दी देने की व्यवस्था की जा रही है।
आर्थिक मदद का भी प्रावधान
इसके हिसाब से 23 साल की उम्र तक या रोजगार मिलने तक पीड़िता को हर महीने चार हजार रुपए की आर्थिक मदद भी दी जाएगी। इस पहल के तहत डेडिकेटेड चाइल्ड केयर यूनिट भी स्थापित किए जाने की बात पर मुहर लगी है।
विपक्ष ने साधा निशाना
हालांकि कांग्रेस ने इस पहल पर सवाल उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा है। एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसे लेकर प्रदेश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने प्रशासन के पास संसाधन न होने का भी आरोप लगाया है। इसके अलावा उन्होंने सरकार से पीड़िताओं के लिए ठोस मंच तैयार करने की भी बात कही है।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
