एमपी का अगला डीजीपी कौन? रेस में आगे चल रहे हैं ये तीन नाम, जानें

भोपाल: मध्य प्रदेश में जल्द ही नए डीजीपी की नियुक्ति होगी। इसे लेकर प्रक्रिया जोरो शोरों से शुरू हो गई है। इस रेस में कई दिग्गज अधिकारियों के नाम शामिल है, जिन्हे अगला डीजीपी बनने के लिए नॉमिनेट किया गया है। इस रेस में तीन नाम सबसे आगे चल रहे हैं। केंद्र को भी राज्य सरकार ने आधा दर्जन से अधिक नाम मिले हैं। उनकी परफार्मेंस और विभिन्न मापदंडों के आधार पर नामों का चयन किया जाएगा।

इनके नाम चल रहे सबसे आगे

मध्य प्रदेश में नए डीजीपी के लिए 1989 बैच के अजय शर्मा, 1988 बैच के अरविंद कुमार और कैलाश मकवाना के नाम सबसे आगे चल रहे हैं। यूपीएससी की इस बैठक में मौजूदा डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना और मुख्य सचिव अनुराग जैन भी शामिल होंगे।

नए डीजीपी के लिए तैयार है एमपी

बैठक में नए डीजीपी के नाम के लिए पैनल पर चर्चा होगी। जानकारों का कहना है कि मध्य प्रदेश सरकार नए डीजीपी की नियुक्ति के लिए तैयार है।

केंद्र तीन नामों को करेगी फाइनल

इसके साथ ही एमपी की मोहन सरकार ने केंद की भाजपा सरकार को नौ नामों का पैनल भेजा है। इसमें पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन अध्यक्ष से लेकर एडीजी लेवल के अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इन नामों में से केंद्र सरकार तीन नामों को फाइनल करेगी। फिर उन 3 नामों में से एक नाम को राज्य सरकार डीजीपी के पद पर नियुक्त करेगी।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।