Bhopal Police Action: 245 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस..

भोपाल: निशातपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 245 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार….

11/अप्रेल /2026  सुनील शर्मा 

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 245 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।

पुलिस आयुक्त भोपाल संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी के निर्देशन में जोन-04 पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। 9 अप्रैल 2026 को उप निरीक्षक करण सिंह देलमिया को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भाग्य होटल के पास एक व्यक्ति गांजा बेचने की फिराक में खड़ा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम दीनदयाल साहू (63 वर्ष), निवासी कल्याण नगर, छोला मंदिर भोपाल बताया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से प्लास्टिक की थैली में छिपाकर रखा गया 245 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 5,000 रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से गांजे के स्रोत और उससे जुड़े नेटवर्क के संबंध में पूछताछ जारी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मनोज पटवा, उप निरीक्षक कमलेश चौहान, करण सिंह देलमिया सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

नोट: आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच जारी है। दोष सिद्ध होने तक आरोपी को कानूनन निर्दोष माना जाता है।

kesarianews
Author: kesarianews

शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।