भोपाल नेमा समाज का अनूठा और अद्वितीय होली मिलन समारोह हुआ संपन्न…..
बड़ी खबर केसरिया खबर@sms
30/मार्च/2022 भोपाल…
होली यानी रंग,उमंग,फाल्गुन की मस्ती,आपसी प्रेम और प्रकृति के परिवर्तन का पर्व…..
ये वो त्यौहार है,जो रिश्तो में रंग भरने और संबंधों के अंदर मिठास घोलने का काम करता है….. ऐसे ही उत्सव को अविस्मरणीय बनाने, मित्रों के मधुर मिलन को परंपरा का रूप देने की कोशिश करता आ रहा है।
भोपाल नेमा समाज द्वारा ….इस वर्ष भी 27 मार्च रविवार की शाम को समाज ने अपने सामाजिक मित्रों – परिजनों,समाज के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों,सामाजिक क्षेत्र में सेवा दे रहें विशिष्ट साथियों तथा विशेष रूप से महिला शक्ति के साथ इस आयोजन को बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया।
आयोजन हेतु नेमा समाज भोपाल के निवर्तमान अध्यक्ष राकेश नेमा,राहुल गुप्ता व उनकी समस्त सहयोगियों का आभार आत्मीयता के भाव के साथ और अपनी मेलजोल की संस्कृति को जीवित रखने का यह जतन नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील गुप्ता के नेतृत्व में आगे भी जारी रहेगा।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

