राज्यपाल सुश्री अनुसूईआ उइके दो दिवसीय भोपाल प्रवास पर रहेंगी।
विश्वरंग कला एवं साहित्य महोत्सव और नेहरू युवा केंद्र के स्वर्ण जयंती समारोह में होंगी शामिल।
बड़ी खबर केसरिया खबर @sms
रायपुर, 19 नवम्बर 2022/
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके 20 व 21 नवंबर को भोपाल प्रवास पर रहेंगी। प्रवास के दौरान राज्यपाल सुश्री उइके 20 नवंबर 2022 को शाम 07:00 बजे भोपाल में आयोजित टैगोर अंतर्राष्ट्रीय साहित्य एवं कला महोत्सव ‘विश्वरंग’ के समापन समारोह में शामिल होंगी। भोपाल प्रवास के दूसरे दिन राज्यपाल 21 नवंबर 2022 को नेहरू युवा केन्द्र के स्वर्ण जयंती समारोह में उपस्थित रहेंगी।
उल्लेखनीय है कि टैगोर अंतरराष्ट्रीय साहित्य एवं कला महोत्सव “विश्वरंग” में देश-विदेश के प्रख्यात कलाकारों का संगम होगा और कलासाधकों को अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिलेगा। विश्वरंग का मंच न केवल कला और साहित्य के संरक्षण और संवर्धन का मार्ग प्रशस्त करेगा।
इसी प्रकार नेहरू युवा केंद्र का स्वर्ण जयंती समारोह में भी बड़ी संख्या युवाओं का समागम होगा और केंद्र के गौरवशाली इतिहास की झलकियां देखने को मिलेगी।
Author: kesarianews
शैलेन्द्र मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार एवं फाउंडर – केसरिया न्यूज़। राजनीति, प्रशासन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर तथ्यपरक, निर्भीक और ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
